Posts

Showing posts from December, 2024

The Constitution of India-भारत का संविधान: एक महाग्रंथ

Image
  भारत का संविधान: एक महाग्रंथ नमस्ते मित्रों, आजकल एक विषय पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है, और वह है हमारा भारत का संविधान। यह केवल कानूनों का संकलन नहीं है, बल्कि एक ऐसा ग्रंथ है जो हमारे देश की आत्मा और लोकतंत्र की नींव को परिभाषित करता है। इस लेख में, हम संविधान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करेंगे। (01) संविधान के निर्माता भारत के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मानपूर्वक "संविधान निर्माता" कहा जाता है। उनके नेतृत्व में संविधान सभा ने 2 साल, 11 महीने और 18 दिन की मेहनत से इस महान दस्तावेज़ को तैयार किया। हालांकि, यह काम अकेले डॉ. अंबेडकर का नहीं था। संविधान के निर्माण में 299 सदस्य शामिल थे, जिनमें विभिन्न विचारधाराओं और क्षेत्रों के लोग थे। इन सदस्यों ने स्वतंत्र भारत को एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी गणराज्य बनाने के उद्देश्य से इसे तैयार किया। भारत का संविधान बिना शक एक सर्वमान्य ग्रन्थ  हैं  बाबा साहेब आंबेडकर जैसी महान  विभूतिओं ने लिखकर ” देश की तरक्की और सब को सुनिश्चित  न्याय” को ध्यान में रख कर देश को दिया था जिसे अप...